
नयी दिल्ली : दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचल रेडी के वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम फ्यूचर रेडी में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शामिल हुए. एन चंद्रशेखरन ने इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट आनंद महेश्वरी के साथ एक टॉक शो में गंभीर सवालों का जवाब भी दिया. एन चंद्रशेखरन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का वैश्विक ग्रोथ काफी बेहतर है, लेकिन भारत का अभी स्वास्थ्य और शिक्षा में ज्यादा ग्रोथ की जरूरत है. भारत के हितों में कई सारे कदम उठाये गये है. कारपोरेट टैक्स रेट, बैंककरप्सी कोड, जीएसडी जैसे कई क्रांतिकारी कदम उठाये गये है, जो भारत को सही दिशा में ले जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह दशक भारत का होगा. इसमें भारत का समेकित रिकास संभव हो सकेगा. डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विकास की जरूरत है. भविष्य के विकास को ध्यान में रखते हुए हेल्थ और एजुकेशन में ओवरऑल ग्रोथ की जरूरत है. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत के पास सस्ती लागत में प्लेटफार्म विकसित करने के लिए बेहतर मानसिकता और वाल्यूम की भी जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की दीर्घकालिक बड़ोत्तरी की यात्रा अनवरत जारी है और कोरोना के कारण इस पर असर नहीं पड़ा है. हां, इसमें कुछ देर जरूर हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल सेवाओं की पहुंच हर जगह नहीं होने के कारण कई लोग पीछे छूट जा रहे है, जिस कारण डिजिटल पहुंच को बढ़ाने की जरूरत है ताकि समेकित विकास भारत का हो सके. खास तौर पर प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य ही होना चाहिए. एन चंद्रशेखरन ने उम्मीद जतायी कि महामारी के इस दौर में अर्थव्यवस्था पूरी तरह खुल चुकी है और वृद्धि का दर बरकरार रह सकता है और उपभोक्ता खर्च का पूरा लाभ मिलेगा. भारत का काफी ग्रोथ होने जा रहा है और विश्व में भारत की बड़ी भूमिका होने जारही है. भारत को बड़ी भूमिका निभानी है. लेकिन हमारी इच्छा है कि डिजिटल तौर पर सबको सामान तरीके से सुविधाएं मिले, जैसे शहरी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे है, लेकिन गांव और गरीबों के बच्चों को यह सुविधा नहीं मिल रही है, जो सामान रुप से उपलब्ध नहीं हो रहा है. यह एक बड़ी समस्या है, जिसको दूर किया जाना चाहिए.














