
जमशेदपुर : टाटा स्टील में चार अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत चीफ ग्रुप शिपिंग आइएल-2 को टाटा स्टील लिमिटेड और जर्मनी की कंपनी आइक्यू मैरट्रेड की संयुक्त उपक्रम टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआइएलएल) में भेज दिया गया है. तीन साल के लिए उनका पदस्थापन किया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के मैनेजर कंस्ट्रक्शन अलंकार देवांगन आइएल-5 को टाटा स्टील कलिंगानगर से हटाकर मैनेजर कंस्ट्रक्शन एनआइएम बनाया गया है. उनका नोवामुंडी में 12 माह के लिए अस्थायी तौर पर 31 अक्तूबर 2021 तक के लिए भेजे गये है. इसी तरह टाटा स्टील के जमशेदपुर लॉजिस्टिक ऑपरेशंस के सीनियर मैनेजर ओएल रेल डिस्पैच को टाटा मेटालिक्स का मैनेजर आरएमएचएस ऑपरेशन मनोज कुमार मिश्रा बनाया गया है. उनको सीनियर मैनेजर बनाया गया है. इसके अलावा हेड कारपोरेट कम्यूनिकेशन कंटेंट मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी एंड आइसी आइएल-3 अमृत गांगुली का तबादला हेड पार्टनरशिप्स सीएसआर आइएल3 बनाया गया है.



