जमशेदपुर : अपनी मजबूत ब्रांड पहचान, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के लिए टाटा ड्यूरिको को प्रतिष्ठित ब्रांड्स ऑफ इंडिया 2025 के खिताब से सम्मानित किया गया है. टाटा ड्यूरिको (ग्राउंड ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग) टाटा स्टील के इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिवीजन (आईबीएमडी) का सीआइआइ-ग्रीनप्रो प्रमाणित ब्रांडेड उत्पाद है. इसका उपयोग आज देशभर में कई राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. ब्लास्ट फर्नेस स्लैग से तैयार यह उच्च गुणवत्ता वाला डाउनस्ट्रीम उत्पाद हमारा प्रमुख ब्रांड है, जो पर्यावरण अनुकूल और सस्टेनेबल विकल्पों के माध्यम से निर्माण सामग्रियों के भविष्य को और अधिक हरित और स्थायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
आइबीएमडी के चीफ ऑफ मार्केटिंग एंड सेल्स अमित रंजन तथा आइबीएमडी के हेड मार्केटिंग एंड सेल्स प्लानिंग अमित कुमार महतो ने टाटा स्टील की ओर से यह पुरस्कार 21 सितंबर को मुंबई के आइटीसी मराठा में आयोजित समारोह में प्राप्त किया. इस कार्यक्रम का आयोजन द हेराल्ड ग्लोबल और बार्क (बीएआरसी) एशिया द्वारा किया गया था. टाटा ड्यूरिको का व्यापक उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और क्षेत्रीय अवसंरचना विकास में किया जा रहा है. इसका प्रयोग कई राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख परियोजनाओं में किया गया है, जिनमें वृंदावन चंद्रोदय मंदिर, पटना में गंगा नदी पुल, ओडिशा में बैतरणी पावर प्लांट जैसी प्रतिष्ठित परियोजनाएं शामिल हैं. इस प्रकार, टाटा ड्यूरिको पूरे भारत में हरित निर्माण को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. टाटा स्टील को सतत् विकास को बढ़ावा देने के उसके निरंतर प्रयासों और अपशिष्ट एवं बाय प्रोडक्ट् मैनेजमेंट को बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए विशेष रूप से सराहना और मान्यता प्राप्त हुई.











