
जमशेदपुर : टाटा स्टील को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ यानी कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) ने क्लाइमेट एक्शन प्रोग्राम (कैप 2.0) के लिए काम करने के लिए ओरिएंटेड अवार्ड दिया गया है. एनर्जी, माइनिंग व हेवी मैनुफैक्चरिंग कैटेगोरी में टाटा स्टील को यह अवार्ड दिया गया है. कैप 2.0 सीआइआइ द्वारा संचालित की जाती है, जिसके जरिये देश के औद्योगिक घराने और संस्थाएं मौसम में आ रहे बदलावों और पर्यावरण संरक्षण के दिशाा में बेहतर तरीके से काम कर सके. बिजनेस एक्सीलेंस के तहत किस तरह पर्यावरण को भी बेहतर किया जाना है और मौसम को किस तरह से बचाकर रखना है, इस दिशा में यह कारगर कदम उठाया गया है, जिसमें देश भर की कंपनियां हिस्सा ले रही है. यह अवार्ड मिलने पर टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल ने बताया कि सीआइआइ से यह अवार्ड पाकर वे काफी गौरांवित महसूस कर रहे है. कंपनी की ओर से मानवता की सेवा के साथ-साथ उद्योगों के लिए जरूरी कदम जो कंपनी की ओर से उठाये गये है, उसको यह सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि मौसम में आ रहे बदलावों की चिंताओं को देखते हुए कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कंपनी लगातार काम कर रही है और एक जिम्मेदार नागिरक और जिम्मेदार कंपनी के तौर पर काम कर रहे है. सरकुलर इकॉनामी सिस्टम को विकसित करते हुए हम लोग का कर रहे है और इसका बेहतर रिजल्ट भी सामने आ रहा है.






