
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 निवासी रिंकु गोराई को पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद रिंकू की पत्नी रिया गोराई ने किसी तरह उसे इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. रिंकू के बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है. घटना की जानकारी देते हुए रिंकू ने बताया कि शुक्रवार को उसके पांच साल के बेटे ने युवक की साइकिल की सीट पर बालू डाल दिया था. जिसके बाद युवक ने बेटे को मारा था इसी बात को लेकर उसने युवक को समझाया. देर शाम को युवक अपने चार पांच साथियों के साथ बारीडीह स्थित उसके दुकान में पहुंचा और बकझक की. स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करा दिया. शनिवार की शाम को वह युवक के पास बातचीत करने गए थे इसी बीच युवक ने उसे लाठी से मारकर घायल कर दिया.







