
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अहम चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर व लॉजिस्टिक्स के पद पर प्रणय सिन्हा को पदस्थापित किया गया है. 1 सितंबर से वे अपना प्रभार संभालेंगे. प्रणय सिन्हा को अभी से ही पदस्थापित कर दिया गया है ताकि शहर की व्यवस्था को वे देख सके और समझ सके. टाटा स्टील शहर की व्यवस्था और नयी सुविधाओं को जोड़ने के लिए पदाधिकारी नियुक्त किया है. राजीव कुमार अब तक इस पद पर थे, जो आइएल 2 स्तर के होते है. 1 सितंबर से राजीव कुमार रिटायर होने वाले है, जिसकी जगह प्रणय सिन्हा को पदस्थापित किया गया है. प्रणय सिन्हा बीआइटी मेसरा से बीटेक इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री की है. आइआइएम कोलकाता से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री वर्ष 2008 में हासिल की है. करीब 32 वर्षों से वे टाटा स्टील से जुड़े हुए है. वे इससे पहले जुस्को के बिजली, पानी की सुविधाओं को देखते थे. इससे पहले वे टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के जीएम के पद पर काम कर रहे थे, जिनको अब आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन देकर यह अहम जिम्मेदारी दी गयी है.














