जमशेदपुर : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट स्तर में दो बदलाव किया गया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट टेक्नॉलॉजी और न्यू मैटेरियल बिजनेस आइएल 1 स्तर के अधिकारी डॉ देबाशीष भट्टाचार्जी का पदनाम बदलकर वाइस प्रेसिडेंट टेक्नॉलॉजी एंड आरएंडडी बनाया गया है. इसी तरह वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन मेरामंडली सुबोध पांडेय को अपने आइएल 1 स्तर पर ही काम करते हुए न्यू मैटेरियल बिजनेस, ग्रेफिन बिजनेस का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है. वे अब टाटा स्टील मेरामंडली, न्यू मैटेरियल बिजनेस व ग्रेफिन के रुप में जाने जायेंगे. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने यह बदलाव किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह टाटा स्टील के चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन कलिंगानगर प्रवीण वी थंपी को चीफ सीआरएम टाटा स्टील कलिंगानगर बनाया गया है. इसी तरह रवि प्रकाश को कलिंगानगर का सीआरएम डाउनस्ट्रीम व प्रोजेक्ट कोहटाकर चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन सीआरएम व सीआरएम डाउनस्ट्रीम बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) में डेपुटेशन पर भेजे गये अमन चोधा को स्थायी तौर पर पदस्थापित कर दिया गया है. वे टाटा स्टील यूआइएसएल में ही काम करेंगे.




