
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी मौजूद थे. इस रक्तदान शिविर में कुल 215 यूनिट रक्तदान किया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने रक्तदान किया. इस मौके पर टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी चेयरमैन विभाष शुक्ला और वाइस चेयरमैन कोक प्लांट के चीफ रंजन सिंह ने संयुक्त रुप से सारे आगंतुकों का स्वागत किया. आपको बता दें कि कोक प्लांट बड़ा विभाग है, जहां इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान को लेकर अपना उत्साह दिखाया है. इस दौरान काफी कर्मचारी किसी न किसी कारण से रक्तदान नहीं कर सके. वैसे कई लोग आगे भी रक्तदान करेंगे, ऐसा इंट्री की गयी है. रक्तदान शिविर में धन्यवाद ज्ञापन एचआर के अधिकारी आयुष सिन्हा ने दिया.



