जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक 6 फरवरी को बुलायी गयी है. इस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (निदेशक मंडल) की हुई बैठक में कंपनी के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा नौ माह का समेकित वित्तीय परिणाम का अध्ययन करने के बाद इसको जारी भी किया जायेगा. इसकी जानकारी टाटा स्टील ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज को उपलब्ध करायी है. इसके बाद इसको सार्वजनिक किया जायेगा. बताया जाता है कि भविष्य की योजनाओं पर भी इसमें चर्चा होगी. इसके अलावा वित्तीय हालात को दुरुस्त करने पर भी चर्चा की जायेगी. कंपनी के कर्ज को कम करते हुए किस तरह कंपनी को आगे ले जाना है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी.



