
जमशेदपुर : टाटा स्टील में टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित भूषण स्टील लिमिटेड (टाटा स्टील बीएसएल) का समायोजन किया जा रहा है. इसके तहत टाटा स्टील बीएसएल के एमडी राजीव सिंघल को अब टाटा स्टील के फ्लैट प्रोडक्ट मार्केटिंग व सेल्स का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त कर दिया गया है. वे पहले अतिरिक्त प्रभार के तौर पर इस पद को भी देखते थे, लेकिन अब चूंकि कंपनी का समायोजन होना है, इस कारण कंपनी के एमडी की जरूरत नहीं रही, जिसको देखते हुए अब उनको वीपी बना दिया गया है. टाटा स्टील बीएसएल का टाटा स्टील में समायोजन के बाद धेकनाल, साहिबाबाद, खपोली और हौसूर के चारों प्लांट टाटा स्टील के अधीन ही अब संचालित होने लगेंगे. इसको देखते हुए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इन चारों प्लांट की देखरेख के लिए एक अतिरिक्त पदाधिकारी नियुक्त करने का फैसला लिया है, जो आइएल 1 स्तर का अधिकारी होगा और उसका पदनाम वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन टाटा स्टील मेरामंडाली होगा. इसके तहत टाटा स्टील भूषण स्टील में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के पद पर आसीन आइएल 2 स्तर के अधिकारी सुबोध पांडेय को आइएल 1 स्तर पर प्रोमोशन देते हुए उनको वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन टाटा स्टील मेरामंडाली बनाया गया है. सुबोध पांडेय टाटा स्टील में आइआइटी कानपुर से पास होने के बाद 1992 में ग्रेजुएट ट्रेनीज (जीटी) के तौर पर योगदान किये. उन्होंने जमशेदपुर एक्सएलआरआइ से एमबीए की डिग्री हासिल की. इस दौरान वे टाटा स्टील के कई पदों पर रहे. मार्केटिंग सेल्स, प्रोफिट सेंटर, फेरो एलॉय, मिनरल व इंप्रुवमेंट ग्रुप में जुड़े रहे. इसके बाद 2018 में जब टाटा स्टील ने भूषण स्टील का अधिग्रहण किया तब उनको टाटा स्टील भूषण स्टील का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) बनाया गया. अब उनको नयी जिम्मेदारी दी गयी है.सुबोध पांडेय टाटा स्टील में आइआइटी कानपुर से पास होने के बाद 1992 में ग्रेजुएट ट्रेनीज (जीटी) के तौर पर योगदान किये. उन्होंने जमशेदपुर एक्सएलआरआइ से एमबीए की डिग्री हासिल की. इस दौरान वे टाटा स्टील के कई पदों पर रहे. मार्केटिंग सेल्स, प्रोफिट सेंटर, फेरो एलॉय, मिनरल व इंप्रुवमेंट ग्रुप में जुड़े रहे. इसके बाद 2018 में जब टाटा स्टील ने भूषण स्टील का अधिग्रहण किया तब उनको टाटा स्टील भूषण स्टील का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) बनाया गया. अब उनको नयी जिम्मेदारी दी गयी है. वे टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन को सीधे रिपोर्ट करेंगे और वे टाटा स्टील के अधिग्रहित भूषम स्टील के ढेंकानाल, साहिबाबाद, खपोली और हौसूर प्लांट की देखरेख करेंगे और वे मेरामंडाली से ही कामकाज देखेंगे. टाटा स्टील के वीपी ऑपरेशन मेरामंडाली (टीएसएम) सुबोध पांडेय के अधीन चीफ आयरपन मेकिंग आइएल 2 अमित कुमार सिंह, आइएल 2 स्तर के एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड साहिबाबाद अ़नुप कुमार त्रिवेदी, सीआरएम जेबी 2 एक्जीक्यूटिव डिविजनल मैनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह, चीफ एसएमएस आइएल 2 हरपनहल्ली महेशबाबू, आइएल 2 एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड खपोली कपिल मोदी, चीफ एचएसएम आइएल 2 महेश भगत, चीफ शेयर्ड सर्विसेज आइएल 2 सुधीर कुमार मेहता, जेबी 3 सीनियर डिवीजन मैनेजर रिफ्रैक्टरीज बंकिज चंद्र त्रिपाठी को काम करने और उपरोक्त सारे अधिकारियों को रिपोर्ट करने को कहा गया है. इसके अलावा टाटा स्टील भूषण स्टील के आइएल 2 स्तर के अधिकारियों का रिपोर्टिंग बदला गया है और उनके पदनाम भी बदल दिये गये है. टाटा स्टील भूषण स्टील में समायोजन के बाद टाटा स्टील लिमिटेड के टीएसएम के कुल 30 अधिकारियों का पदनाम बदल दिया गया है, जिसमें अमित कुमार सिंह, सुधीर कुमार मेहता, कपिल मोदी, अनूप कुमार त्रिवेदी, संदीप धीर, मोहित दास, सरोज कुमार बनर्जी, अममिता खुराना, विभाष पटनायक, प्रतीक चटर्जी, शक्तिश्री दास, हरपनहल्ली महेशबाबू, महेश भगत, सुब्रतो बसाक, अगम कुमार, राजीव कुमार चौधरी, सुभ्राषु एस राउत, देवेंद्र प्रताप सिंह, दर्शन कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, मनीष भटनागर, राजेश कुमार सिंह, वलासानी रवि कुमार, चंदन कुमार सिंह, सुनील कुमार राउत, शुभ्रांशु मिश्रा, निशा अनिल सेठ, आनंद जैन, रोहित कुमार और बंकिम चंद्र त्रिपाठी शामिल है.
दूसरी ओर, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने ऐसे अधिकारियों के समायोजन के बाद कंपनी के उत्थान के लिए काम करने की अपील की गयी है. उन्होंने इस अपील के तहत ही बताया है कि टाटा स्टील भूषण स्टील का समायोजन होगा. इसके तहत टाटा स्टील के भूषण स्टील के मेरामंडाली, ढेंकनाल ओड़िशा से सारा कामकाज संचालित होगा. इसके बाद टाटा स्टील के अधिग्रहित भूषण स्टील के उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद स्थित प्लांट को टाटा स्टील साहिबाबाद, महाराष्ट्र के खपोली प्लांट को टाटा स्टील खपोली, तमिलनाडू प्लांट को टाटा स्टील हौसूर के रुप में जाना जायेगा और सारे के नाम के बाहर टाटा स्टील अब लिखा होगा. इस तरह टाटा स्टील के खपोली प्लांट हेड कपिल मोदी होंगे. साहिबाबाद प्लांट हेड अनूप कुमार त्रिवेदी को बनाया गया है.














