
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां ज़िले के आदित्यपुर पुलिस गुरुवार को बेल्डीह बस्ती में हुए बमबारी और गोलीबारी मामले का जल्द खुलासा कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए अपराधकर्मी बबलू दास ने पुलिस को कई जानकारियां उपलब्ध करायी है. हालांकि उक्त कांड में बबलू दास की संलिप्तता है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि की गुरुवार से ही बबलू दास को बेगुनाह बताने और मामले में उसका हाथ नहीं होने को लेकर पैरवीकारों की दौड़ जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों की सूची तैयार की गई है जिसकी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है. हालांकि पुलिस हर कदम काफी फूंक- फूंककर रख रही है क्योंकि पुलिस की सारी सूचनाएं लीक हो रही है और छापेमारी से पहले ही अपराधी जगह बदलने में सफल हो रहे हैं. वरीय सूत्रों के अनुसार विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी जारी है देर रात पुलिस को सफलता मिलने की संभावना है. एक टीम शहर से बाहर भी भेजे जाने और अपराधियों के मोबाईल लोकेशन ट्रैप करने में जुटी है.













