
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. टाटा स्टील के आइएल 3 स्तर के कारपोरेट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग के हेड वरुण अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है. उनको टाटा बिजनेस हब में भेजा गया है. इसके अलावा टाटा स्टील के एचआरआइआर समूह के एचआरएम में भी बदलाव किया गया है. इसके तहत चीफ आइआर व रिवार्ड राहुल दुबे के अधीन आइएल 3 हेड एचआरएम ज्वाइंट कंसल्टेशन राजेश जेम्स, हेड एचआरएम टोटल रिवार्ड पारोमिता राय, हेड आइआर एस्टेबलिशमेंट को हेड एचआरएम रिवार्ड (नान ऑफिसर) आइएल 3 बनाया गया है. इसके अलावा हेड एचआरएम रिवार्ड नान ऑफिसर का पद रिक्त रहने तक चीफ आइआर ररिवार्ड को रिपोर्ट सीनियर मैनेजर उत्कर्ष भारद्वाज, सीनियर मैनेजर मेघा देब, सीनियर मैनेजर टी रंजन, चीफ आइआर को रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा चीफ टैलेंड मैनेजमेंट डॉ प्रदीप ज्ञान नेरायानुरी के अधीन हेड एचआरएम नीना बहादुर, हेड एचआरएम टैलेंड विकास कुमार, हेड एचआरएम दीबा अहमद, हेड एचआरएम मैनेजमेंट डेवलपमेंट का पद अभी खाली है. इसके अलावा चीफ टैलेंट मैनेजमेंट के अधीन अभी अरविंद विश्वनाथ राइकार सीनियर मैनेजरल, सीनियर मैनेजर सतीश बाला, सीनियर मैनेजर स्मिता भट्टाचार्जी, सीनियर मैनेजर अभिलाषा मालवीय और सीनियर मैनेजर गौरव अरोरा और हेड एचआरएम लीगल राजेश कुमार झा को चीफ ग्रुप आइआर-एचआर को रिपोर्ट करने को कहा गया है. हेड एचआरएम स्टील दीबा अहमद को ग्रुप एचआरआइआर का हेड लीडरशिप डेवलपमेंट बनाया गया है. हेड एचआरएम ज्वाइंट कंसल्टेशन ग्रुप एचआर व आइआर संजय कुमार का तबादला हेड एचआर बीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग के तौर पर कर दिया गया है. हेड एचआरएम आइएल 3 हाजेश जेम्स को इंटरनल टैलेंट बैंक से हटाकर हेड एचआरएम ज्वाइंट कंसल्टेशन ग्रुप एचआरआइआर बनाया गया है. इसके अलावा कलिंगानगर के आइएल 4 स्तर के अधिकारी दीपक कुमार को सीनियर मैनेजर ड्राइंग एंड ग्राइंडिंग पिलेट प्लांट कलिंगानगर से सीनियर मैनेजर प्रोजेक्ट पिलेट प्लांट बनाया गया है. आइएल 6 स्तर के अधिकारी अजय कुमार कर का तबादला प्रोजेक्ट पिलेट प्लांट कलिंगानगर के तौर पर किया गया है. आइएल 5 स्तर के अधिकारी मैनेजर रंजीत सिंह को अब मैनेजर प्रोजेक्ट पिलेट प्लांट बनाया गया है.





