
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत खनका के पास अजय वर्मा पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी राजा थापा को हिरासत में ले लिया है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इधर अजय द्वारा राजा थापा पर आरोप लगाया गया है कि राजा ने उससे रंगदारी की मांग की थी, रंगदारी नही देने पर उसने गोली मार दी. आरोपी राजा की मां बीना थापा ने भी अजय का सहयोग किया और बताया कि राजा ने उनके आंख के सामने उसे गोली मारी है. पुलिस द्वारा की जा रही जांच में कुछ और ही बात सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है. राजा ने पुलिस को बताया है कि अजय अक्सर उसके घर आया जाया करता था. 22 मई को भी इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट हुई थी, जहां तक रंगदारी की बात है तो यह गलत है. आज भी घटना के समय अजय उसके घर पर था. इस मामले में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने भी बताया कि मामला संदेहास्पद है. घरेलू विवाद की बातें सामने आ रही है. अजय अक्सर राजा की गैर मौजूदगी में उसके घर आना जाना करता था. पूर्व में भी इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था. पुलिस कल (शुक्रवार) इस मामले का खुलासा कर लेगी.





