
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सब्सडियरी वाली कंपनी टाटा मेटालिक्स ने अपनी कंपनी के पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित प्लांट के लिए बहाली निकाली है. टाटा मेटालिक्स पिग आयरन के क्षेत्र में काम करतीत है और टाटा इ-फी और टाटा डक्यूरा का कारोबार करती है. इस कंपनी के लिए ऑफिसर, सुपरवाइजर और कर्मचारी के लिए आवेदन मंगाये गये है. इसके तहत ऑफिसर के पद के लिए बीइ, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा मैकेनिकल, मेटलर्जी, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. इसके लिए कम से कम दो साल और दस साल तक का अनुभव होना जरूरी है. इसके अलावा सुपरवाइजर के पद के लिए मैकेनिकल, मेलटलर्जी, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो साल के अनुभवी आवेदक का आवेदन आमंत्रित किया गया है. वर्कर के लिए आइटीआइ पास फिटर, फाउंड्रीमैन, मोल्डर, मशीनिस्ट, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, मिलराइट मैकेनिक अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसमें शर्त रखी गयी है कि उक्त व्यक्ति आइटीआइ पास सरकारी या किसी निजी एनसीवीरटी से मान्यता प्राप्त कॉलेज से डिग्री पास हो जबकि इसके लिए तीन साल का अनुभवी होना चाहिए. वैसे फ्रेशर भी इसके लिए आवेदन कर सकते है, जिनको अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए आवेदक //www.tatametaliks.com/careers/work-with-us.aspx पर अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके िलए लिखित परीरक्षा होगी और फिर इंटरव्यू भी होगा.




