जमशेदपुर : टाटा स्टील इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी की ओर से शनिवार को विभिन्न सेक्शन में अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रत्येक कर्मचारी (ऑफिसर, नॉन-ऑफिस) को कार्ड दिया तथा केक कटिंग किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएनआई कमेटी के संयोजक उदित आचार्य, सहसंयोजक श्यामसुंदर गोप, कमेटी के सदस्य इला सरकार, सुशीला देवी, अमर्त्या सामंता, रुचि कुमारी, शंकु बनिता, शुभांगी सिंह, नेहा शॉ, सुलेखा सिंह एवं रेणुका कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। इस कार्यक्रम को प्रत्येक सेक्शन में आयोजित करने में विभागीय कमेटी मेंबर राकेश कुमार सिंह (सह चेयरमैन जेडीसी), अरुण कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह , सरफराज आलम, विशाल सोनी तथा बृजेश कुमार पांडे का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तथा मार्गदर्शन जेडीसी चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, विभागीय चीफ सह जेडीसी वाइस चेयरमैन मनोज कुमार झा तथा जेडीसी सेक्रेटरी सह एचआर ऋचा पाठक के द्वारा किया गया।





