
जमशेदपुर : त्योहार के इस मौसम में टाटा स्टील कैपेबिलिटी डेवलपमेंट विभाग एक बार फिर चार दिनों का ‘फेस्टिव फ्लैश सेल ऑफर’’ ले कर आया है. फेस्टिव फ्लैश सेल ऑफर 23 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है और यह 26 अक्टूबर तक रहेगा. लर्निंग पैकेज का यह फेस्टिव ऑफर पाने के लिए www.capabilitydevelopment.org. पर लोग विजिट कर सकते है. इसमें इ-लर्निंग कोर्स, वेबीनार और कॉम्बो ऑफर (एक ई-लर्निंग और एक वेबीनार) में डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल के लिए विभिन्न विषयों में उत्पादों का व्यापक रेंज उपलब्ध है, जैसे-इंडस्ट्री 4.0, बेसिक मेटलर्जी, लिमिट्स फिट्स ऐंड टॉलरेंस, कन्वेयर बेल्ट ऑपरेशन ऐंड मेंटेनेंस, कम्प्रेसर और ‘गेट’ उम्मीदवारों के लिए बेसिक इंजीनियरिंग थर्मोडायनामिक्स आदि. यह फेस्टिव फ्लैश सेल पिछले सेल ऑफर से अलग है, क्योंकि इस बार एक ब्रांड न्यू वेबीनार प्रोडक्ट ‘‘पायथन फाउंडेशन फॉर डेटा साइंस सर्टीफिकेशन प्रोग्राम’’ ऑफर किया जा रहा है, जो आज के समय का सबसे वांछित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसमें सीखने वाले पायथन लैंग्वेज और विभिन्न टूल्स में अपने लिए एक ठोस बुनियाद को निर्माण कर सकते हैं, जो डेटा एनालिटिक्स में बहुत काम आता है. टाटा स्टील के चीफ कैपेबिलिटी प्रकाश सिंह ने ब ताया कि टाटा स्टील कैपेबिलिटी डेवलपमेंट का विजन अपस्किलिंग गतिविधियों के माध्यम से हर घर में एक प्रभाव पैदा करना और हर युवा के साथ टच बेस बनाना है, ताकि हम उन्हें फ्यूचर-रेडी बना सकें. हमारा यह फ्लैश सेल ऑफर इस विजन को हासिल करने की दिशा में एक कदम है. यह कोर्स कर्मचारी के अलावा गैर कर्मचारी या टाटा स्टील से बाहर के लोग भी ले सकेंगे.




