
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा स्टील फाउंडेशन और ट्राइबल कल्चरल सोसाइटी की ओर से पारा मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग के लिए आवेदन निकाले है. यह आवेदन नर्सिंग असिस्टेंट के पद के लिए निकाला गया है. अपथल्मिक नर्सिंग असिस्टेंट के लिए दो साल का यह कोर्स है और यह साधारण नर्सिंग से अलग केवल नेत्र विशेष से संबंधित नर्सिंग कोर्स है, जो एलबी प्रसाद नेत्र संस्थान हैदराबाद में होती है. इस कोर्स के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है, जिसके लिए सिर्फ लड़कियों का एडमिशन लिया जायेगा. मैट्रिक पास 45 फीसदी अंक के साथ होना जरूरी है जबकि एससी और एसटी होना अनिवार्य है. 16 से 25 साल तक की लड़कियों का एडमिशन लिया जायेगा. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला, डुमरिया, मुसाबनी, गुड़ाबांधा, झाटीझरना पंचायत समेत के अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव, मनोहरपुर, आनंदपुर, सोनुआ, गोइलकेरा, गुदड़ी, टोंटो, नोवामुंडी जबकि सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई इलाके की लड़कियों को ही एडमिशन दिया जायेगा. लिखित परीक्षा के अलावा इंटरव्यू भी होगा. आवेदन फार्म ट्राइबल कल्चरल सोसाइटी के ऑफिस में सोमवार से शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त कियका जा सकता है. आवेदन फार्म को मैट्रिक परीक्षा का अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र या आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 10 जनवरी तक जमा किया जाना है. अंतिम चयनित आवेदक को कोर्स या ट्रेनिंग फीस का 10 फीसदी राशि, सिक्योरिटी के रुप में जमा करना होगा, जो सफलतापूर्वक कोर्स या ट्रेनिंग पूरा करने पर वापस होगा. आवेदन के साथ मोबाइल नंबर देना है. इस कोचिंग के लिए टाटा समूह के कर्मचारी और सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी के परिवार सदस्य िस ट्रेनिंग के लिए मान्य नहीं होंगे. कोचिंग या ट्रेनिंग के दौरान आवेदक द्वारा प्रपत्र सूचना या दस्तावेज गलत पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के तिथि में फेरबदल की जा सकती है.


