जमशेदपुर : टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल की जेडीसी की ओर से सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सरायकेला खरसावां जिले के डोबो स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया. बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया गया. बच्चों को अच्छे नागरिक बनने एवं अनुशासन में रहने की सीख जेडीसी की टीम के द्वारा दी गई. जेडीसी की टीम द्वारा स्कूल में बोर्ड के रंग-रोगन का कार्य किया गया. कार्यक्रम में जेडीसी की टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया और इसको लेकर एक चर्चा की गई. जेडीसी द्वारा मूलभूत सुविधा बच्चों को प्रदान की जाए. जेडीसी की टीम के आगमन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था. अंत में जेडीसी की टीम द्वारा स्कूली बच्चों को उच्च क्वालिटी के नाश्ते के पैकेट भी उपलब्ध कराए गए. कार्यक्रम को को सफल बनाने में हेड फिनिशिंग शिपिंग विजेंद्र चौधरी, जेडीसी सेक्रेटरी चारु खुल्लर, हेड रोलिंग अमित कुमार, हेड आरटीएस रोलिंग मैनेजर स्नेहा, कमेटी मेंबर अमित सिंह, निरंजन महापात्रा, अमनदीप, चंद्रशेखर ठाकुर इत्यादि सभी कमेटी मेंबर का विशेष योगदान रहा. (नीचे भी पढ़ें)

अंत में, जेडीसी की टीम द्वारा अपने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतिबद्धता को दोहराया गया और समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता को सुनिश्चित किया गया. कार्यक्रम में हॉट स्ट्रिप मिल के कर्मचारी भी शामिल थे. टाटा स्टील हमेशा से अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने में अग्रणी रही है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हॉट स्ट्रिप मिल की जेडीसी भी सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. जेडीसी द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है. ऐसे कार्यों से से न केवल जागरूकता बढ़ती है परंतु समाज को इसका सीधा लाभ भी पहुंचता है.















