जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत न्यू बारीडीह के पंचवटी रोड स्थित टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर संख्या-179 में घुस कर चोरों ने रुपये व कुछ सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में टाटा स्टील कर्मी व गृहस्वामी निलाद्री सेन ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में बताया गया है कि क्वार्टर के ग्रिल में लगे चार ताले तोड़ कर चोर घर में प्रवेश कर गये. हालांकि निलाद्री सेन की पत्नी ने बताया है कि चोरों ने छह ताले तोड़े हैं. घर में प्रवेश कर चोर निलाद्री सेन की पत्नी के पर्स से करीब 3500 रुपये और किचेन से कुछ सामानों की चोरी कर ली है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
घटना को लेकर निलाद्री सेन की पत्नी ने बताया कि वह रात करीब 1:30 बजे तक जगी हुई थीं. घटना उसके बाद की है. सो जाने के बाद संभवत: चोरों ने वेंटिलेटर से उन पर व उनकी बेटी के ऊपर कुछ स्प्रे कर दिया और उसके बाद ताले तोड़ कर घर में घुस गये. स्प्रे की वजह से शायद उनकी नींद नहीं टूटी. इसका फायदा उठा कर चोरों ने ताला तोड़ दिया और किचन में घुस कर कुछ खाया भी. उसके बाद घटना को अंजाम देते हुए भाग निकले. स्प्रे किये जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि सुबह करीह चार बजे उनकी नींद खुली. तब उन्हें उल्टी जैसा अहसास हो रहा था. साथ ही ऐसा महसूस हो रहा था कि वह कई दिनों सो सोई हुई थीं. नींद खुलने के बाद घर में दरवाजे वगैरह खुला देखा. इसके बाद सी शिफ्ट ड्यूटी पर गये निलाद्री सेन को फोन कर घटना की जानकारी दी. इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.






