
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस ने क्षेत्र में 31 अगस्त को हुई मोबाइल लूट की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक व मोबाइल भी भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी साहिल पाउल उर्फ ताती और बिरसानगर जोन नंबर सात का संजय सिंह है. दोनों को जेल भेज दिया गया हैँ.
बर्मामाइंस में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर के बर्मामाइंस पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैँ. पकड़ा गया व्यक्ति सन्नी धीरकर उर्फ़ सन्नी राम उर्फ़ बिल्ली शामिल हैँ.






