
जमशेदपुर : टाटा स्टील में पदाधिकारियों का बदलाव किया गया है. इसके तहत 16 फरवरी 2021 को इंटरव्यू लिया गया थख़, जिसके आधार पर टाटा स्टील के हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस कलिंगानगर के रुप में सीनियर मैनेजर मैकेनिकल मेंटेनेंस इंद्रदव गिरी को पदस्थापित किया गया है. 15 अप्रैल को उनका पदस्थापन किया गया है. वे ओड़िशा के जाजपुर से कामकाज करेंगे. इसी तरह टीआरएफ में डेपुटेशन पर भेजे गये फारुक बशा को टाटा स्टील में वापसी के बाद आइएल 3 स्तर के हेड आइएम सेक्शन व लॉजिस्टिक के पद पर पदस्थापित किया गया है. दो अप्रैल से उनका पदस्थापन किया गया है. इसी तरह असिस्टेंट मैनेजर शिफ्ट आइएल 6 स्तर के अधिकारी पंकज भूषण को प्रोमोशन दिया गया है. उनको ओएमक्यू टाटा स्टील कलिंगानगर के मैनेजर आइएम सेक्शन के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है. सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस प्लानिंग आइएल 4 स्तर के अधिकारी अरिजीत अनल राय चौधरी को सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टील मेकिंग इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस बनाया गया है. इसके अलावा सीआरसी वेस्ट में मैनेजर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस चित्रलेखा काशीनाथ वायल को प्रोमोशन दिया गया है. उनको मैनेजर इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस उनके ही विभाग में बनाया गया है. इसी तरह सीनियर मैनेजर सीएसआर अतुल रंजन सहाय को अतिरिक्त प्रभार टीक्यूीएम का भी दे दिया गया है. उनको सीनियर मैनेजर सीएसआर व टीक्यूएम बनाया गया है. वे चीफ सीएसआर के पद पर रहेंगे. इसी तरह कंस्ट्रक्शन सेफ्टी के मैनेजर के प द पर असिस्टेंट मैनेजर निर्मल कुमार पांडा को प्रोमोशन दे दिया गया है. वे 15 मई से नये पद पर पदस्थापित किये गये है. वहीं, मैनेजर परचेज बाला कृष्ण वनेती का तबादला कर दिया गया है. उनको मैनेजर कॉमर्शियल मैकेनिकल सप्लाइ कांट्रैक्ट बनाया गया है.












