
जमशेदपुर : टाटा स्टील पहली स्टील उत्पाद करने वाली कंपनी बन गयी है जो समुद्र के रास्ते कारगो चार्टर का इस्तेमाल करने वाली है. टाटा स्टील ने सी कार्गो चार्टर में अपनी सदस्यता ले ली है, जो ऐसे 24वां संस्थान है, जो इससे जुड़ा है, जिसके जरिये पर्यावररण का संरक्षण किया जा सकेगा जबकि समुद्र में स्कोप 3 ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का काम करेगा. टाटा स्टील के वीपी सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता ने बताया कि स्टील उद्योग में लीडर के तौर पर अपने स्थायित्व को बनाये रखने के लिए स्कोप 3 उत्सर्जन को कम करने के लिए समुद्र के रास्ते 40 मिलियन टन प्रति वर्ष माल की ढ़ुलाई कंपनी कर रही है, जो एक बेहतर कदम है और इससे प्रदूषण पर भी रोक लग सकेगी. टाटा स्टील के चीफ ग्रुप शिपिंग व डायरेक्टर रॉ मैटेरियल प्रोक्योरमेंट रंजन सिन्हा ने बताया कि सी कारर्गो चार्टर से जुड़कर कंपनी गौरांवित महसूस कर रही है. उन्होंने बताया कि उत्पादन करने वाली कंपनियां स्कोप 1 और स्कोप 2 पर फोकस करती है जबकि स्कोप 3 के तहत गैस उत्सर्जन को कम करन के लिए टाटा स्टील ने एक अहम कदम उठाया है.












