
बिरसानगर से अपहृत नाबालिग सोनारी में मिली, आरोपी गिरफ्तार
बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने स्थानीय निवासी अभिषेक तिर्की को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोनारी एयरपोर्ट के पास से दोनो को तब बरामद किया जब दोनो एयरपोर्ट के पास बैठकर आइसक्रीम खा रहे थे. पुलिस दोनो को थाने ले गई जहां नाबालिग को मेडिकल में बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने अभिषेक को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.
डिमना बस्ती में नशे का विरोध किया तो युवक के साथ की मारपीट
उलीडीह के डिमना बस्ती में नशे का विरोध करने पर 15 से 20 को संख्या में युवकों ने निजाम अंसारी की पिटाई कर दी. घटना को अंजाम देने बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर घायल अवस्था में निजाम को एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया. निजाम ने बताया कि कुछ युवक उसके घर के बाहर नशा करते है. आज माना करने पर पहले तो युवक वापस चले गए फिर 15 से 20 को संख्या में युवक वापस आए और उसके साथ मारपीट ली.
नशे के आदि युवक ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती निवासी सागर बहादुर ने सोमवार रात को फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहा उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार सागर नशे का आदि है. उसे नशा करने से मना किया तो उसने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया.














