
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने सारे निवेश में बदलाव किया है. टाटा स्टील की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पहले जुस्को) कंपनी में टाटा स्टील स्पेशल इकॉनॉमिक जोन, आदित्यपुर टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड, टाटा पिगमेंट, हिमालया स्टील मिल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, निको जुबिली पार्क लिमिटेड और जमशेदपुर इंजेक्शन पावर कंपनी लिमिटेड का निवेश कर दिया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील एडवांस मैटेरियलस् लिमिटेड के शेयर को टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड को भेज दिया गया है. आपको बता दें कि टाटा स्टील अपनी अनुषंगी कंपनियों का समायोजन कर रही है. इस कड़ी में शेयर का बदलाव किया जा रहा है. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इसको लेकर टाटा स्टील के एमडी को बड़ा टास्क दे रखा है, जिस कड़ी में एमडी सह सीइओ समेत तमाम पदाधिकारियों की टीम इस काम में लगी हुई है. दो सालों में इसको लेकर कदम उठाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी.













