• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-subsidiary-companies-performance-टाटा स्टील की इन कंपनियों ने कमाया धमाकेदार मुनाफा, जानें क्या है टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, टिनप्लेट, टीएसडीपीएल, टाटा स्टील माइनिंग और टाटा मेटालिक्स कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन, जानें किसने कमाया ज्यादा मुनाफा, किसने किया घाटा

June 18, 2022
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी अनुषंगी इकाइयों ने बेहतर प्रदर्शन बीते वित्तीय वर्ष 2021-2022 में किया है. टाटा स्टील की कंपनी टिनप्लेट और टीएसडीपीएल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले सालों में अधिग्रहित उषा मार्टिन कंपनी यानी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट का भी बेहतर प्रदर्शन किया है. टाटा स्टील माइनिंग कंपनी ने घाटा रिकॉर्ड किया है. (नीचे पढ़े किन कंपनियों ने कैसा किया है प्रदर्शन)

टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (टीएसएलपी)
टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (अधिग्रहित उषा मार्टिन समेत) ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बेहतर प्रदर्शन किया है. वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 4750 करोड़ रुपये का टर्नओवर था, जो बढ़कर 6802 करोड़ रुपये हो गया. बिना किसी देनदारी के कंपनी का मुनाफा 1288 करोड़ रुपये हुआ, जो पिछले साल 1154 करोड़ रुपये था. टैक्स की देनदारियों के बाद कंपनी का मुनाफा 630 करोड़ रुपये हो गया जबकि 572 करोड़ रुपये पिछले साल मुनाफा दर्ज किया गया था. कंपनी ने अपने प्रोडक्शन में भी बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने इस साल 0.68 मिलियन टन का क्रूड स्टील का उत्पादन किया था जबकि सेलेबल स्टील का प्रोडक्शन 0.67 मिलियन टन किया और स्टील का सेल्स 0.65 मिलियन टन रहा जबकि पिछले साल वित्तीय वर्ष 2020-2021 में क्रूड स्टील 0.65 मिलियन टन, सेलेबल स्टील 0.53 मिलियन टन और स्टील का सेल्स 0.64 मिलियन टन रहा. (नीचे पढ़े किन कंपनियों ने कैसा किया है प्रदर्शन)

टाटा मेटालिक्स
टाटा मेटालिक्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. टाटा स्टील की इस कंपनी का और विस्तार किया जाना है. पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित प्लांट का विस्तार करने की भी योजना है. वित्तीय वर्ष 2021-2022 में टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा मेटालिक्स का टर्नओवर 2746 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 1971 करोड़ रुपये रहा. टाटा मेटालिक्स कंपनी का टैक्स देनदारियों के पहले का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 339 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 306 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया. टैक्स देनदारियों के बाद का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 237 करोड़ रुपये था जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 220 करोड़ रुपये का मुनाफा कंपनी ने कमाया था. करीब 17 करोड़ रुपये का अधिक मुनाफा दर्ज किया गया है. (नीचे पढ़े किन कंपनियों ने कैसा किया है प्रदर्शन)

टिनप्लेट कंपनी
टाटा स्टील की जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट कंपनी ने भी पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है. टाटा स्टील ने तय किया है कि कुछ माह में टिनप्लेट की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जायेगा और कंपनी में निवेश करने जा रही है. वित्तीय परिणाम की बात की जाये तो टाटा स्टील की टिनप्लेट कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में टर्नओवर 4272 करोड़ रुपये का रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 को 2297 करोड़ रुपये का टर्नओवर रहा था. टैक्स देनदारियों के पहले टिनप्लेट की आमदनी 471 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ रुपये हुई थी. टैक्स की देनदारियों के बाद टिनप्लेट ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 353 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में टिनप्लेट का मुनाफा 98 करोड़ रुपये ही था. करीब 255 करोड़ रुपये का अधिक मुनाफा टिनप्लेट ने दर्ज किया है. (नीचे पढ़े किन कंपनियों ने कैसा किया है प्रदर्शन)

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल)
टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) कंपनी का दस स्टील प्रोसेसिंग प्लांट पूरे देश में है. 13 डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और सेल्स लोकेशन पर यह कंपनी काम करती है. टीएसडीपीएल ने भी जबरदस्त मुनाफा किया है. टीएसडीपीएल का टर्नओवर वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 6805 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 3620 करोड़ रुपये था. इसी तरह टैक्स की देनदारियों के पहले कंपनी का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 194 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 को यह मुनाफा 97 करोड़ रुपये था. टैक्स की देनदारियों के बाद कंपनी का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 144 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 81 करोड़ रुपये का ही मुनाफा हुआ था. कंपनी ने करीब 63 करोड़ रुपये अधिक का मुनाफा कमाया है. (नीचे पढ़े किन कंपनियों ने कैसा किया है प्रदर्शन)

टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड
टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड कंपनी ने इस बार घाटे का बैलेंस शीट प्रस्तुत किया है. टाटा स्टील माइनिंग का टर्नओवर 535 करोड़ रुपये था, जो बीते साल बढ़कर 4605 करोड़ रुपये तो हुआ है लेकिन जहां वित्तीय वर्ष 2020-2021 में टाटा स्टील माइनिंग का मुनाफा टैक्स की देनदारी के पहले 14 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल 1131 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि टैक्स की देनदारी के बाद 11 करोड़ रुपये का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2020-2021 में हुआ था जबकि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 883 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors employees news : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नए वेज कोड के तहत सैलरी से बंद होंगी कई कटौतियां, 1 दिसंबर से एलआइसी, पीपीएफ और होम लोन का भुगतान कर्मचारियों को खुद करना होगा
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors employees news : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नए वेज कोड के तहत सैलरी से बंद होंगी कई कटौतियां, 1 दिसंबर से एलआइसी, पीपीएफ और होम लोन का भुगतान कर्मचारियों को खुद करना होगा

November 5, 2026
Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क

November 4, 2026
Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर

November 4, 2026
Next Post
horoscope-know-your-day-sunday-19th-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 19 जून 2022

horoscope-know-your-day-sunday-19th-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 19 जून 2022

Jamshedpur : साकची बाजार में पर्स छिनतई करते महिला धराई, पुलिस कर रही पूछताछ

Jamshedpur : साकची बाजार में पर्स छिनतई करते महिला धराई, पुलिस कर रही पूछताछ

Jamshedpur : सुंदरनगर में सीआईएसएफ हवलदार के खिलाफ पत्नी ने की प्रताड़ित करने की शिकायत, कहा-बाहर वाली का विरोध करने पर कर डाली पिटाई, थाना पहुंचा मामला

Jamshedpur : सुंदरनगर में सीआईएसएफ हवलदार के खिलाफ पत्नी ने की प्रताड़ित करने की शिकायत, कहा-बाहर वाली का विरोध करने पर कर डाली पिटाई, थाना पहुंचा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News