
जमशेदपुर : टाटा स्टील कलिंगानगर (ओड़िसा) के पास हुए सड़क हादसे में रविवार को टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी अमित कोले की मौत हो गई. उनकी मौत घटनास्थल पर हुई जबकि उनके साथ कार पर सवार टाटा स्टील की आईएल-3 स्तर के अधिकारी शिवानी चौधरी की स्थिति गंभीर है, जिन्हें ओड़िसा के भद्रक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यह घटना रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है. बताया जाता है कि निजी कारणों से सीनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी अमित कोले और शिवानी चौधरी एक ही गाड़ी से कहीं जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसे के शिकार हो गए, जिससे अमित कोले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद टाटा स्टील के सिक्योरिटी और चिकित्सकों का दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया था. इसके बाद घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इस घटना में शिवानी चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है. आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.






