जमशेदपुर : टाटा स्टील के आइ ब्लास्ट फर्नेस कास्ट हाउस टीम ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता मे पार एक्सीलेंस अवार्ड का खिताब अपने नाम किया. यहां क्वालिटी सर्किल की प्रतियोगिता में पूरे देश से 1000 टीम ने भाग लिया था, जिसमें 12 टीम टाटा स्टील जमशेदपुर से गयी थी. इस टीम में टीम लीडर अनुज कुमार पांडेय, मेंबर संजीव सिन्हा, देवाशीष दत्ता, प्रमोद सिंह, उदित तिवारी, प्लाश चौधरी, संजीव तिवारी और फैसिलिटेटर संतोष लाल थे. इसके अलावा आयरन मेकिंग की ओर से संयोजक के रूप में प्रत्यूष कुमार सीनियर मैनेजर शामिल थे. इस टीम में टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजीव तिवारी ने भी एक मेंबर के रूप में भाग लिया था. इस जीत के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी टुन्नु और आई ब्लास्ट फर्नेस चीफ जीएसआर मूर्ति ने टीम को बधाई दी है.




