
जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए अच्छे दिन लौटने लगे है. कोरोना काल के कारोबारी संकट से अब कंपनी ऊबरने लगा है. चालू वित्तीय वर्ष 2020-2021 की दूसरे तिमाही के उत्पादन और डिलीवर को लेकर जारी किये गये औपबंधिक (प्रोविजनल) आंकड़े में सुधार दिखा है. टाटा स्टील ने अब तक का सबसे अधिक 5.05 मिलियन टन का डिलीवरी भारत में किया है. कोरोना काल के पहले वाले हालात के अनुरुप अब कंपनी में उत्पादन और डिलीवरी शुरू हो चुका है. पूरी क्षमता के मुताबिक, कंपनी में कामकाज शुरू हो चुका है. सितंबर माह में समाप्त हुए चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही में टाटा स्टील ने क्रूड स्टील के उत्पादन में जून माह में समाप्त हुए पहले तिमाही के वनस्पत 54 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के इसी आलोच्य अवधि में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है. टाटा स्टील ने सितंबर तक 4.59 मिलियन टन स्टील का उत्पादन की है. अपने जबरदस्त मार्केटिंग नेटवर्क और अपने ग्राहकों के साथ बेहतर रिश्तों के कारण टाटा स्टील ने अब तक का सबसे ज्यादा स्टील की डिलिवरी भी की है, जिसके तहत टाटा स्टील ने 5.05 मिलियन टन स्टील का डिलीवरी चालू वित्तीय वर्ष में की है, जो पहले तिमाही यानी चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जून तक का माह से 72 फीसदी ज्यादा है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के इसी आलोच्य अवधि में 22 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया है. टाटा स्टील का करीब 24 फीसदी एक्सपोर्ट (निर्यात) घटा है जबकि घरेलू बाजारों में 3.86 मिलियन टन का डिलीवरी में बढ़ोत्तरी हुई है. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)
टाटा स्टील में हुए सुधार के कुछ मुख्य तथ्य :
- गाड़ियों और स्पेशल प्रोडक्ट के सिगमेंट में डिलवरी में 10 फीसदी पिछले वित्तीय वर्ष के अनुपात में बढ़ा है और बाजार में टाटा स्टील की धाक न्यू पैसेंजर गाड़ियों और लाइट कॉमर्शियल गाड़ियों में पहले से बढ़ी है.
- रिटेल और ब्रांडेड प्रोडक्ट की डिलिवरी में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. टाटा शक्ति ने करीब 22 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया है.
- इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट एंड प्रोजेक्ट सिगमेंट में डिलीवरी 13 फीसदी की बढ़ी है. टाटा स्टील ने वैल्यू एडेड प्रोडक्ट की डिलीवरी की है, जिसमें 31 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. तेल और गैस, लिफ्टिंग और एक्सकेवेकेशन, प्रीसिसन ट्यूब की डिलीवरी में बढ़ोत्तरी की है. टाटा स्टील के यूरोप में 14 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है, जहां 2.26 मिलियन टन स्टील का सेल बढ़ा है.












