जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले सीआईएसएफ हवलदार मोहन गुप्ता पर उसकी पत्नी अंशु गुप्ता ने दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार को महिला ने एसएसपी को भी मामले की शिकायत की. उसके बाद भी पति नहीं माना और रात में ही पत्नी को बांधकर पिटाई कर डाली. तब मामला थाना तक पहुंचा. पुलिस ने भुक्तभोगी महिला को छुड़ाते हुए उसका इलाज कराया. इस घटना के बाद से पति फरार हो गया है. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया की पति घटना के बाद से फरार है. फिलहाल पत्नी के द्वारा लिखित आवेदन भी नहीं दिया गया है. मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
अंशु गुप्ता ने एसएसपी को शिकायत में कहा है की पति हवलदार मोहन गुप्ता ( बल संख्या: 113240067, प्रधान आरक्षक/चालक, तुरामडीह, केओसुब यूसिल, जादूगोड़ा) में पदस्थापित हैं. मोहन गुप्ता से 2 फरवरी 2013 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ इब्राहिमाबाद, मऊ, उत्तर प्रदेश में विवाह हुआ था. विवाह में पति और परिवार वालों की जबरन मांग पर 6,00,000 (छः लाख रुपये) रुपये नगद, दो लाख रुपये के गहने, चार लाख रुपये का घरेलू फर्नीचर एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल करने के समान दिए थे. विवाह के उपरांत ससुराल आते ही पति और और ससुराल के अन्य सदस्यों के द्वारा मानसिक और शारिरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. करीब 6 महीने बाद से मेरी सास शान्ति देवी मुझे कम दहेज लाने का ताना मारने लगी और मेरी सास मेरा पति और उनके परिवार के सभी लोग बोलने लगे कि 2 लाख रुपये अपने पिता से और मांग कर लाओ. सास बार-बार घर से निकलने की धमकी देने लगी. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता ने बताया है कि उनकी उस हरकत का विरोध करने लगी तो पति मेरे साथ मारपीट पर उतारू हो गए और कई बार पति मोहन गुप्ता, सास शान्ति देवी, ससुर काशी नाथ गुप्ता, देवर पप्पू, देवरानी प्रतिमा, ननद प्रिया और प्रियंका सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगते थे. पीड़िता ने बताया है कि वह अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिये सबकुछ बर्दाश्त करती रही. वैवाहिक जीवन से एत पुत्र सूर्य प्रताप गुप्ता (8 वर्ष) और एक पुत्री आयुषी गुप्ता (2 वर्ष) है. मेरे पति जब कहीं पोस्टेड होते थे तो कभी भी मुझे और अपने बच्चों को अपने साथ नही रखना चाहते थे, परंतु जब मेरे पति जब नासिक ( महाराष्ट्र) में पोस्टेड थे तब मेरे और मेरे माता पिता के बहुत ही मिन्नत और आग्रह पर मुझे नासिक में अपने साथ रखा था, परंतु हमेशा शराब का सेवन कर मेरे साथ मारपीट करते थे और घर से निकलने की धमकी देते थे. वर्तमान में मेरे पति जमशेदपुर में 1 अगस्त 21 से पदस्थापित है. 18 दिसंबर 21 को पति के पास जमशेदपुर आई तब पता चला कि मेरे पति का किसी और लड़की के साथ अफेयर है. जब मैं अपने पति से पूछताछ की तब मेरे पति ने कहा कि तुम्हें पूछने का कोई अधिकार नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता ने बताया है कि पति ने मुझे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया. तब मैं गेस्ट हाउस में रुकी जहां आकर पति ने मारपीट की. तब इस बात की शिकायत पति के डिपार्टमेंट को की तो उन्हें वॉर्निंग लेटर भी मिला, लेकिन फिर भी मुझे साथ नहीं रखा. गेस्ट हाउस में आकर मेरे साथ मारपीट करते हैं. शनिवार को पति किसी लडक़ी से रातभर लगातार बात कर रहे थे तब मैं उनसे पूछी की आप इतनी रात किससे बात कर रहे है तो वह मेरे को बाल पकड़ कर मारने लगे और गला दबाने लगे फिर बोलने लगे कि तुमको यहाँ से निकल कर रहूँगा. कहा की यहाँ से नही गई तो जान मार कर पंखे से लटका दूँगा. महिला ने जान का डर बताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है.














