
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के हेड समेत दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है. टीएमएच के गैस्ट्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार के साथ इसी विभाग के डॉ सुब्रमण्यम ने इस्तीफा दे दिया है. डॉ कुंदन कुमार के मुताबिक वे आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना के पास अपना क्लीनिक खोलेंगे. वे फिलहाल नोटिस पीरियड में हैं. इधर, टीएमएच ने दोनों डॉक्टरों के इस्तीफा देने के बाद उनके स्थान को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. बताया गया कि इसके लिए इंटरव्यू भी कर लिया गया है. बताया जाता है कि प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करने देने के कारण ही डॉ कुंदन कुमार ने इस्तीफा दिया है. वैसे वे अकेले गैस्ट्रोलॉजिस्ट टीएमएच में थे. इसके बाद से टीएमएच में इसको लेकर समस्या उत्पन्न हो जायेगा. फिलहाल, डॉ कुंदन कुमार समेत अन्य इस्तीफा के नोटिस पीरिएड में है. नोटिस के बाद वए इस्तीफा देकर अपना प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू कर देंगे. टीएमएच के कई बड़े चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर छोड़ चुके है. इसी कड़ी में इसको भी देखा जा रहा है.






