जमशेदपुर : टाटा स्टील के पिलेट प्लांट की टीपीएम टीम “पवन ” ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एनसीक्यूसी के 36वें सम्मेलन में पार एक्सीलेंस अवार्ड जीता. इस अवार्ड के साथ अब टीम पवन अगले साल चीन के बीजिंग में आयोजित होने वाली आइसीसीक्यूसी में भी भाग लेंगी. इस टीम के सदस्यों में समीर मंडल, विष्णु रेड्डी, अखिलेश कुमार, रामबरन पाल, नागेश राव, दीपक ओझा, रंजय सिंह और विक्की गुप्ता शामिल है. इन लोगों को पूरे पिलेट प्लांट के सभी कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामना दी.




