जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी नामदा बस्ती में टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी. करीब 60 से अधिक पानी के अवैध कनेक्शन को काट दिया गया. बताया जाता है कि उसे इलाके में लगातार पानी की चोरी हो रही थी. (नीचे भी पढ़े)

अवैध तरीके से कंपनी के पानी के पाइप में अनेकों अवैध कनेक्शन जोड़ने से कई जगह पर नाली का पानी भी मिल जा रहा था. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी, जिसके बाद टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम ने वहां सर्वे किया और चोरी की बात को सही पाया. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद पुलिस के सहयोग और कंपनी के सिक्योरिटी विभाग की टीम की मदद से टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम में करीब 60 से अधिक अवैध कनेक्शन को काट दिया. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने भी है विरोध किया लेकिन टीम नहीं मानी और सारे अवैध पानी कनेक्शन को काट दिया गया. इसके खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन किया.











