जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया. यह कार्यक्रम टाटा स्टील यूआइएसएल परिसर के जुस्को ग्रीन में हुआ, जहां टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व टीम के पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे माहौल गर्व और एकता से भर गया. अपने संबोधन में रितु राज सिन्हा ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्व पर जोर दिया और राष्ट्र निर्माण और समुदाय की भलाई में योगदान देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के हिस्से के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. साउथ पार्क स्थित जुस्को स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टाटा स्टील यूआइएसएल की एसआरटी टीम द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नृत्य था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.











