जमशेदपुर : टाटा स्टील और उससे जुड़ी हुई कंपनियों और विभागों में तीन अलग-अलग समझौता हुआ. इसके तहत स्टील वर्कर्स वेलफेयर सोसाइटी (एसडब्ल्यूडब्ल्यूएस) और होम्यौपैथी सोसाइटी का अलग-अलग बोनस समझौता हुआ जबकि टाटा स्टील के इंजीनियरिंग सर्विसेज के बिल्डिंग इंस्पेक्शन एंड मेंटेनेंस सेक्शन (बीएमआइ सेक्शन) में इंसेंटिव बोनस (आइबी) का समझौता हुआ. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

स्टील वर्कर्स वेलफेयर सोसाइटी में बोनस समझौता
टाटा स्टील द्वारा संचालित स्टील वर्कर्स वेलफेयर सोसाइटी (एसडब्ल्यूडब्ल्यूएस) के कर्मचारियों के बोनस समझौता पर बुधवार को हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत 75 कर्मचारियों को बोनस की राशि मिलेगी. बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से अध्यक्ष राजेश चिंतक और टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव और एसडब्ल्यूडब्ल्यूएस के उपाध्यक्ष सतीश सिंह, सचिव बीवी विनोद कुमार के अलावा मैनेजमेंट की ओर से कोषाध्यक्ष संजीव कुमार पोद्दार, सदस्य दीपांकर गुप्ता, डायमंड सिन्हा जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश झा, महासचिव अमरजीत नाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष भोला शर्मा, सहायक सचिव बिनोद कुमार सिंह, मनोरंजन सेनापति, सत्यनारायण शाह, अभिमन्यू कुमार, बिनोद कुमार तिवारी, उत्तम कुमार ने हस्ताक्षर किये. समझौता के तहत इस साल कर्मचारियों को बेसिक व डीए का 8.33 फीसदी बोनस मिलेगा, जिसके तहत किसी का 11 हजार रुपये से नीचे बोनस की राशि नहीं होगी जबकि अधिकतम 18500 रुपये तक बोनस की राशि जायेगी. जो लोग पूरे साल भर काम नहीं किये है, वे लोग बोनस की पूरी राशि के हकदार नहीं होंगे. वैसे कर्मचारी, जिसका बोनस की राशि 18500 से ऊपर होगा, उनको 500 रुपये का गिफ्ट कूपन नहीं मिलेगा. जिनका 18500 रुपये से नीचे की राशि होगी, उनको 500 रुपये का गिफ्ट कूपन मिलेगा.
टाटा स्टील होम्योपैथी सोसाइटी के कर्मचारियों का बोनस समझौता
टाटा स्टील के होम्योपैथी सोसाइटी के कर्मचारियों का भी बोनस समझौता हुआ. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस मिलेगा, जिसके तहत कर्मचारियों को 11 हजार रुपये न्यूनतम जबकि 18500 रुपये अधिकतम बोनस मिलेगा. इस बोनस समझौता के तहत कुल 11 लोगों को लाभ मिलेगा. इस समझौता पर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश चिंतक, महासचिव सतीश सिंह, यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, शहनवाज आलम समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किये.
कमेटी मेंबर ने छोड़ दी नौकरी, इंजीनियरिंग सर्विसेज के एक सेक्शन में हुआ आइबी का समझौता
टाटा स्टील के इंजीनियरिंग सर्विसेज के बिल्डिंग, इंस्पेक्शन एंड मेंटेनेंस (बीआइएम) सेक्शन के इंसेंटिव बोनस (आइबी) का समझौता हस्ताक्षर हुआ. इस समझौता के नहीं होने के कारण वहां के कर्मचारियों को हर माह नुकसान हो रहा था. वहां से चुनाव जीतने वाले कमेटी मेंबर पुरुषोत्तम शर्मा ने टाटा स्टील से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से वह पद खाली था. पुरुषोत्तम शर्मा की रेलवे में नौकरी हो गयी थी, जिसके बाद वे रेलवे में नौकरकी करने लगे है. कमेटी मेंबर की अनुपस्थिति में वहां के कर्मचारियों के मसले पर यूनियन के पदाधिकारियों ने पहल की, जिसके बाद बुधवार को समझौता हुआ. इसके तहत कर्मचारियों को अभी औसतन 68 प्वाइंट आइबी मिलता था, जिसको बढ़ाकर 103 प्वाइंट कर दिया गया है. अब कर्मचारियों को 103 प्वाइंट के हिसाब से आइबी मिला करेगा. इसके तहत करीब 35 कर्मचारियों को हर माह अपने वेतन में पांच सौ रुपये बढ़कर राशि मिला करेगा. बुधवार को हुए समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से वीपी शेयर्ड सर्विसेज अवनिश गुप्ता, चीफ स्पेयर सर्विसेज दिनकर आनंद, हेड एके त्रिपाठी, यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह और सहायक सचिव नितेश राज ने हस्ताक्षर किये.




