
जमशेदपुर : जमशेदपुर केटीएसडीपीएल में गुरुवार को बोनस समझौता होने की सम्भावना है. पूजा शुरू होने वाला है और अभी तक बोनस समझौता नही होने से कर्मचारियों में नाराजगी है. बोनस की राशि को लेकर प्रबन्धन और यूनियन दोनो में जिच कायम है. इस बात के संकेत है कि बोनस की राशि पिछले वर्ष से कम होगी. फॉर्मूला के अनुसार तो राशि कम हो रही है पर यूनियन के आग्रह पर प्रबन्धन कुछ आगे बढ़ी है जिससे समझौता के आसार बढ़े है. बोनस के नये फॉर्मूला के अनुसार बोनस की राशि करीब 1.92 करोड़ आ रहा है जबकि यूनियन ने पिछले बार की तरह 2.38 करोड़ रुपये की मांग रखी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रत्यक्ष रूप से 2.03 करोड़ तक बोनस देने का प्रस्ताव दिया गया है जिसपर यूनियन सहमत नही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बोनस की राशि 2.10 करोड़ तक जा सकती है.





