
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (पहले जुस्को) के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हो रही देर के बीच मैनजेमेंट ने अंतरिम राशि देने की घोषणा कर दी है. बुधवार को टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी तरुण डागा ने इसको लेकर कर्मचारियों के नाम एक पत्र जारी किया था. गुरुवार को सारे कर्मचारियों को बता दिया गया कि उनको कितना राशि एकाउंट में भेजा जा रहा है. इसके तहत न्यूनतम 45 हजार रुपये जबकि अधिकतम 81 हजार 500 रुपये का भुगतान कर्मचारियों को किया जायेगा. नये ग्रेड को कम जबकि पुराने ग्रेड वालों को ज्यादा राशि दी जा रही है. दरअसल, टाटा स्टील यूटिलिटीज (पहले जुस्को) के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) 1 जनवरी 2018 से लंबित है. जुस्को श्रमिक यूनियन के मुद्दे को लेकर मामला कोर्ट में लंबित है, जिस कारण यूनियन के साथ मैनेजमेंट कोई बातचीत नहीं कर रही है. इसको देखते हुए टाटा स्टील यूटिलिटीज (पहले जुस्को) के एमडी तरुण डागा ने कर्मचारियों के नाम एक संदेश जारी किया, जिसमें यह कहा गया है कि यूनियन श्रेणी में आने वाले सभी कर्मचारी का वेतन संशोधन 1 जनवरी 2018 से लंबित है. मैनेजमेंट को वेतन संशोधन समझौते को सम्पन्न करने में खुशी होगी. हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल इसे तार्किक निष्कर्ष पर नहीं ले जाया जा सकता है. एमडी ने अपने संदेश में कहा है कि हमारे कर्मचारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन सभी कर्मचारियों को जो 1 जनवरी 2018 से वेतन संशोधन लाभ के पात्र हैं, उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इस बात पर ध्यान दें कि अंतरिम राहत के रूप में भुगतान की गई राशि को वेतन संशोधन की बकाया राशि से समायोजित किया जाएगा, जिसका भुगतान समझौते के समापन के बाद किया जाएगा. वेतन संशोधन समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. इस पैसे की कटौती बाद में समझौता होने के बाद किया जायेगा. जितनी राशि पर समझौता होगा और जितना एरियर होगा, उसके तहत अगर पैसा मैनेजमेंट ने ज्यादा दिया है तो उसमें कटौती कर दी जायेगी और अगर मैनेजमेंट ने कम दिया है तो समझौता के मुताबिक राशि को समझौता की राशि के मुताबिक बराबर कर दिया जायेगा. कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में इस सप्ताह के अंत तक या सोमवार तक राशि चला जायेगा.
किस ग्रेड को कितना मिलेगी राशि जानें :
ग्रेड का नाम—-कितना राशि मिलेगी
पी सीरीज
पी-01———-45 हजार रुपये
पी-02———-46 हजार रुपये
पी-03———-47 हजार रुपये
पी-04———-48 हजार रुपये
पी-05———-49 हजार रुपये
पी-06———-50 हजार रुपये
पी-07———-51 हजार 500 रुपये
पी-08———-53 हजार रुपये
पी-09———-54 हजार 500 रुपये
पी-10———-56 हजार रुपये
पी-11———-57 हजार 500 रुपये
पी-12———-59 हजार 500 रुपये
पी-13———-61 हजार 500 रुपये
पी-14———-63 हजार 500 रुपये
पी-15———-66 हजार रुपये
पी-16———-73 हजार रुपये
पी-17———-74 हजार रुपये
जी सीरीज
जी-01———-45 हजार रुपये
जी-02———-46 हजार रुपये
जी-03———-47 हजार रुपये
जी-04———-48 हजार रुपये
जी-05———-49 हजार रुपये
जी-06———-51 हजार 500 रुपये
जी-07———-53 हजार रुपये
जी-08———-54 हजार 500 रुपये
जी-09———-56 हजार रुपये
जी-10———-57 हजार 500 रुपये
जी-11———-58 हजार रुपये
जी-12———-59 हजार 500 रुपये
एच सीरीज
एच-01———-48 हजार रुपये
टी सीरीज
टी-02———–48 हजार रुपये
टी-03———–54 हजार रुपये
के सीरीज
के-01———–71 हजार रुपये
के-02———–71 हजार 500 रुपये
के-03———–72 हजार रुपये
के-04———–72 हजार 500 रुपये
के-05———–73 हजार रुपये
के-06———–73 हजार 500 रुपये
के-07———–74 हजार रुपये
के-08———–74 हजार 500 रुपये
के-09———–75 हजार 500 रुपये
के-10———–76 हजार रुपये
के-11———–76 हजार 500 रुपये
के-12———–77 हजार रुपये
के-13———–77 हजार 500 रुपये
के-14———–78 हजार रुपये
के-15———–78 हजार 500 रुपये
के-16———–79 हजार रुपये
के-17———–80 हजार रुपये
के-18———–80 हजार 500 रुपये
के-19———–81 हजार रुपये
के-20———–81 हजार 500 रुपये
जेडब्ल्यू/जेएस सीरीज
जेडब्ल्यू-1——-37 हजार रुपये
जेडब्ल्यू-2——-37 हजार रुपये
जेडब्ल्यू-3——-37 हजार रुपये
जेडब्ल्यू-4——-56 हजार रुपये
जेडब्ल्यू-5——-56 हजार रुपये
जेडब्ल्यू-6——-56 हजार रुपये
जेएस-1———71 हजार रुपये
जेएस-2———71 हजार रुपये
जेएस-3———71 हजार रुपये
जेएस-4———71 हजार रुपये





