जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए योग का विशेष सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र के दौरान आसानी से किए जाने वाले वे सारे योग बताए गए जो उम्र के इस पड़ाव में व्यक्ति को सक्रिय रहने में मदद करते हैं, साथ ही निरोग रखते हैं. योग सत्र का आरंभ रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से जानकारी देने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं योग के अन्य जानकार शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

रेड क्रॉस भवन में हुए इस विशेष योग सत्र के दौरान 50 से अधिक रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं एवं समाज के अन्य लोगों ने भागीदारी निभाई और योग सत्र को सक्रिय जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया. योग सत्र के पश्चात किस प्रकार के भोजन का उपयोग किया जाना चाहिए. इस संबंध में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी तरह का योग करने के पश्चात तेल युक्त पदार्थ नहीं लेकर अंकुरित अनाज व गुड़ का उपयोग किया जाना चाहिए, अगर संभव हो तो इसमें कुछ सूखे मेवे का उपयोग किया जा सकता है. योग सत्र में भाग लेने वाले सभी लोगों को योग सत्र के पश्चात अंकुरित चना, मूंग, गुड़, खजूर एवं फल प्रदान किया गया.











