जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज और पांच कमिटी मेम्बरो को चार्जेशीट जारी कर दी है. जिन कमिटी मेम्बरो को चार्जेशीट किया गया है, उसमे टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, सीआरएम के कमिटी मेंबर सरोज पाण्डेय, अशोक गुप्ता, अश्विनी माथन, दिनेश्वर कुमार और संदीप बहरा शामिल है. इन कमेटी मेंबरों पर आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है. बताया जाता है कि दो दिन पहले कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के बेहतर प्रोडक्शन को लेकर केक कटिंग समारोह आयोजित हुई थी. वहां कार्यक्रम में यूनियन और मैनेजमेंट के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे. केक कटिंग के बाद बहिष्कार स्वरूप वहां से कमेटी मेंबर का चुनाव जीतने वाले सहायक सचिव नितेश राज समेत सभी छह कमेटी मेंबरों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. इसके बाद इन लोगों को चार्जशीट दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि कर्मचारियों का इस कार्यक्रम में सहभागिता नहीं होने के विरोध स्वरूप इन कमेटी मेंबरों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था. वैसे काफी अर्से बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के किसी पदाधिकारी को मैनेजमेंट ने चार्जशीट दिया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू और महामंत्री सतीश सिंह के करीबी टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज को चार्जशीट किया गया है, जो यूनियन नेतृत्व पर भी सवाल उठा रहा है. किस तरह लोकतंत्र को दबाने की कोशिश हो रही है इसका भी एक जीता जागता उदाहरण है.




