
जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सर दोराबजी टाटा का जन्मदिवस टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से मनाया गया. यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में कमेटी मेंबरों के एक दल ने बिष्टुपुर स्थित ओल्ड एज होम का दौरा किया और वहां जरूरतमंदों के बीच कच्चा चावल, दाल, नहाने का साबुन और मास्क का वितरण किया. इस मौके पर कोरोना के संक्रमण से बचने की अपील की गयी. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, कमेटी मेंबर विजय सिंह, धनंजय कुमार, जेपी लंका, आरके सिंह, पुष्कर कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. इस दौरान सभी ने सर दोराबजी टाटा को नमन किया और उनके जीवन से संघर्ष की सीख लेने की भी बात कहीं.
















