
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव चल रहा है. नामांकन पत्रों को जमा करने का सोमवार को दिन था. सोमवार को लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. करीब 12 हजार से अधिक मतदाताओं वाली इस यूनियन के लिए 214 कमेटी मेंबरों का पहले मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन हो रहा है. ये सारे चुने गये कमेटी मेंबर ही पदाधिकारी का चुनाव करेंगे. 31 जनवरी को मतदान होना है और उसी दिन मतगणना होगा, जिसके बाद ऑफिस बियरर का चुनाव होगा.
सारी चुनावी प्रक्रिया टाटा स्टील परिसर के स्टीलेनियम हॉल में होगा जबकि यूनियन चुनावी की अन्य सारी गतिविधियां बिष्टुपुर स्थित यूनियन ऑफिस में संचालित हो रही है. चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह की देखरेख में चुनाव समिति पूरी प्रक्रिया को अपना रही है. रविवार को नामांकन पत्रों का वितरण किया गया जबकि सोमवार को नामांकन भरने का दिन था. सोमवार को नामांकन के दौरान चुनावी माहौल जश्न की तरह नजर आ रहा था.
नजारा देखते ही बन रहा था. टाटा वर्कर्स यूनियन के सत्ता पक्ष के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और वर्तमान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, सहायक सचिव नितेश राज, अरुण सिंह, आरसी झा समेत तमाम लोग ढोल नगाड़ों के बीच यूनियन के ऑफिस में पहुंचे और अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करायी. इस दौरान अरविंद पांडेय के घर से सारे लोग जुलूस की शक्ल में निकले और वहां से सीधे यूनियन ऑफिस गये. इस दौरान शक्ति प्रदर्शन भी लोगों ने किया.
इस दौरान गगनभेदी नारे भी लगाये जा रहे थे. इसी तरह विपक्ष के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह समेत तमाम लोगों ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया. इस दौरान इन लोगों ने भी ढोल की थाप के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. जमकर नारेबाजी संजीव चौधरी टुन्नु और सतीश सिंह के नाम पर हुई. इस दौरान जमकर नारेबाजी होती रही. ढोल बजता गया. इन लोगों ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया.

कई लोग ऐसे भी थे, जो किसी गुट के नहीं थे, लिहाजा, वे लोग भी अपने स्तर से सामान्य तरीके से नामांकन कर रहे थे. आपको बता दें कि 214 सीट के लिए कुल 512 नामांकन पत्र बिक्री की गयी थी, जिसमें से 22 लोग निर्विरोध है, जिनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं खरीदा है, लिहाजा 22 लोग निर्विरोध है. अब हो सकता है कि इसकी संख्या और बढ़ भी सकती है क्योंकि कई लोग ऐसे भी होंगे, जो नामांकन पत्र तो खरीद लिये है, लेकिन नामांकन जमा नहीं होगा, लिहाजा, कई लोग निर्विरोध निर्वाचित हो सकते है. इस तरह 22 से भी संख्या बढ़ सकती है.

ये सारे 22 लोग निर्विरोध है, अब तक :
महामंत्री सतीश सिंह-न्यू बार मिल
उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह-एच ब्लास्ट फर्नेस
संजीव तिवारी-आइ ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन
सुब्रत सिन्हा-आरएमएम
आरए आफरीदी-आरएमएम
सुनील दास-आरएमएम
नागेंद्र सिंह-आरएमएम
संजय कुमार सिंह-आरएमएम
शिवशंकर सिंह-लैंड मार्केट व एस्टेट
मनोज कुमार तिवारी-मेडिकल
संदीप कुमार बेहरा-सीआरएम
मोहन सिंह-एचएसएम
राजीव कुमार चौधरी-कैपेबिलिटी डेवपलमेंट
जयशंकर सिंह-सेफ्टी, ओएचएस व अन्य
विमल कुमार-प्लानिंग, फ्लैट प्रोडक्ट
उमेश कुमार-इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट
संजय कुमार पांडेय-कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन
श्याम सुंदर गोप-फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल
धनंजय-एसटी मिल, ट्यूब डिवीजन
नर्मदेश्वर कुमार चौधरी-आरएमएम
ब्रजेश कुमार सिंह-पीटी मिल ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन
मनोज कुमार मिश्रा-पीटी मिल, ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन

संजय कुमार पांडेय बने टाटा वर्कर्स यूनियन के आफिस बेयरर के मजबूत दावेदार
टाटा वर्कर्स यूनियन के 2021 के चुनाव में संजय कुमार पांडेय 5 वी बार जेनरल आफिस एडमिस्ट्रेशन व अन्य से निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए हैं. संजय पांडेय 2002 से लगातार कमिटी मेंबर के रूप में निर्वाचित होते आये है, जिसमे 5 बार निर्विरोध सदस्य के रूप में सफलता हासिल की है और ये बिना स्वार्थ के लोगो की सहायता करते है.

मैनेजमेंट और यूनियन में तालमेल बनाकर ये वर्क्स या नन वर्क्स के लोगों को हमेशा से मदद करते आये है. दोनों ही जगह के कर्मचारी से इनका जुड़ाव काफी है. ये एक ईमानदार छवि के नेता है, जो सबको मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है. इस बार खबर है कि संजय पांडेय टाटा वर्कर्स यूनियन के आफिस बियरर के चुनाव में भी अपना जगह सुनिश्चत कर सकते है. ये टुन्नू चौधरी ग्रुप से मजबूत सदस्य और काफी मददगार नेता के रूप में अपना दावेदारी पेश कर सकते है.

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में कोक प्लांट बैटरी 8, 9 क्षेत्र से अभिषेक ओझा ने दाखिल किया नामांकन
टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में कोक प्लांट बैटरी 8, 9 क्षेत्र से युवा प्रत्याशी के तौर पर अभिषेक ओझा ने सोमवार को नामांकन पर्चा दाख़िल किया. नामांकन के दौरान सहकर्मियों सहित काफ़ी संख्या में उत्साहित समर्थकों की मौजूदगी रही. नामांकन दाख़िल करने से पूर्व अभिषेक ओझा ने टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर में दिवंगत स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. अभिषेक ओझा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि श्रमिकों के प्यार और समर्थन के बूते इस बार अप्रत्याशित परिणाम संभव है. उन्होंने साथी उम्मीदवारों को भी चुनाव के आशय में शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मज़दूर हितों की चिंता करने का आग्रह किया.





