जमशेदपुर : टाटा स्टील के 26 सेवानिवृत कर्मचारियों को मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन में विदायी दी गयी. इस विदाई समारोह में कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. सारे सेवानिवृत कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन की बेहतरी के लिए यह गुजारिश की गयी कि वे लोग अपने सुझाव समय समय पर देते रहे ताकि यूनियन को और मजबूत बनाया जा सके. इस दरौान टाटा स्टील के कर्मचारियों ने प्रबंधन और यूनियन के प्रति आभार जतायी. इससे पहले सोमवार को प्रबंधन की ओर से विदाई दी गयी थी, जिसमें मैनेजमेंट की ओर से वीपी शेयर्ड सर्विसेज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. मंगलवार को यूनियन में विदाई समारोह के दौरान यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी और सरोज सिंह जबकि कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह मौजूद थे. सभी सेवानिवृतों को गिफ्ट और बुके देकर सम्मानित किया गया.


