
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय को कोरोना के कारण बंद कर दिया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने इसको लेकर आदेश निकाला है. इसके तहत सोमवार को शाम से ही दफ्तर को बंद कर दिया गया है. 14 अप्रैल और 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. इसके बाद जब लोगों को काम कराना होगा तो यूनियन में बारी-बारी से आना होगा. सिक्यूरिट के स्टाफ और चालकों को ड्यूटी आने दिया जायेगा. उनको बिना जांच, मास्क और थर्मल स्कैन, सैनिटाइजर का इस्तेमाल को सुनिश्चित कराने को कहा गया है. अगर किसी को अनिवार्य होगा तो पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है. 15 अप्रैल के बाद पॉड सिस्टम से यूनियन में लोगों को आने की इजाजत दी जायेगी. इसको लेकर सरकुलर जारी कर दिया गया है.




