जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र कीताडीह गाड़ीवान गाड़ीवानपट्टी में ब्राउन शुगर के अड्डे पर रविवार देर रात फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें तूफान टुडू नामक व्यक्ति के दाहिने गाल को जख्म करते हुए गोली निकल गई थी. पुलिस ने मामले में शहनवाज उर्फ सोनू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जो ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है और थाना का मुखबिर भी रहा है. उसके पास से अब तक फायरिंग में उपयोग पिस्तौल बरामद नहीं हो पाई है. पुलिस हथियार बरामद करने के लिए टोह ले रही है. जफर के घर के पास ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री होती है. उसके घर से कुछ ही दूरी पर तूफान टुडू रहता है. घर के सामने अड्डाबाजी को लेकर वह विरोध करता था. उसका विवाद सोनू गांजा के साथ हुआ था. रविवार देर रात सोनू गांजा ने उस पर फायरिंग कर दी और भाग निकला था. उसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी.







