जमशेदपुर : टाटानगर में आरपीएफ लगातार नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में आरपीएफ को बड़ी सफलता एक बार फिर से हाथ लगी है. आरपीएफ के चक्रधरपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत चक्रधरपुर मंडल की टीम ने टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में टाटानगर से राजगांगपुर पर रेलवे स्टेशन के बीच गश्ती करते हुए 03 गांजा तस्करों को 4.5 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा. यह सभी कोच संख्या बी2 में यात्रा कर रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
पकड़े गए व्यक्तियों का नाम अनवर शेख, फैजुल शेख एवं मिनारूल शेख, तीनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं. उक्त गांजा को यह लोग भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन (ओडिशा) से लेकर आ रहे थे और टाटानगर के रास्ते टाटा एर्नाकुलम से एर्नाकुलम ले जा रहे थे. पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को एक्साइज डिपार्टमेंट सुंदरगढ़ एवं राजगांगपुर को सुपुर्द कर दिया गया है. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई. पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 02 लाख 25 हजार रुपए है. आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के द्वारा विगत कुछ महीनो से लगातार गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.




