जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में शुक्रवार तक मॉनसून प्रवेश कर चुका है. वही अगले 2 दिन बिहार के दक्षिणी हिस्सों में और जमशेदपुर में पूरी तरह मॉनसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम विभाग रांची केंद्र के हेड सह साइंटिस्ट डॉ अभिषेक आनंद ने डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में यानी गुरुवार को लातेहार में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है वहीं सबसे उच्चतम तापमान जमशेदपुर का रहा है. इसी के साथ है 24 जून यानी शनिवार को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन डिवेलप हो रहा है, जिस कारण जमशेदपुर में 25 से 27 जून तक भारी बारिश की संभावना है. 25-26 जून को वज्रपात को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की बात करें तो 25 जून को दक्षिणी मध्य हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. वही 26 जून को दक्षिणी-मध्य के साथ उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है.






