जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर को पकड़ा गया है. आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त प्रयास से एक मोबाइल चोर को चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति का नाम रितिक कुमार उर्फ गोलू (24 वर्ष) है, जो आजाद बस्ती जेम्को का रहने वाला है. उससे आरपीएफ और जीआरपी पूछताछ कर रही हैं.




