जमशेदपुर : आरपीएफ टाटानगर की ओर से इस्पात एक्सप्रेस में की गयी छापामारी में 4 लाख 54 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है. 21 किलो ग्राम का यह गांजा ले जाया जा रहा था, जिसको धर दबोचा गया. उनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया है. पकड़े गये लोगों में एक महिला शामिल है, जो रांची के नगड़ी थाना के कमरुन निशा शामिल है. इसके अलावा रांची के चान्हो बालसोपरा मदरसा चौक निवासी शफहाद अंसारी शामिल है. बताया जाता है कि आरपीएफ टाटानगर को यह गुप्त सूचना मिली थी कि इस्पात एक्सप्रेस में गांजा लादा गया है और झारसुगोड़ा से उसको टाटानगर होते हुए ले जाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना के आधार पर टाटानगर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन को रोका और प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी डी 2 कोच में छापामारी की. यहां दो बैग में नशा का सामान रखा गया था. इन दोनों की तलाशी ली गयी तो बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया गया. इसके बाद जब इसको लाने वाले को तलाशा गया तो वह भाग निकले थे. जब आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन की घेराबंदी कर जांच शुरू की तो पाया कि एक महिला पार्सल गोदाम के पास खड़ी है. उक्त महिला को हिरासत में ले लिया गया. उसके साथ खड़े एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों को गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस ने जेल भेज दिया है.



