
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के रेलवे प्रोटक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) में कार्यरत एएसआई पी हुजंग शुक्रवार सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन के पास गंभीर हालत में मिले. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल औऱ फिर टीएमएच ले जाया गया जहां उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज आईसयू वार्ड में चल रहा है. पी हुजुंग मुल रुप से मेघालय के रहने वाले है. कुछ माह पहले ली उनका ट्रांस्फर टाटानगर स्टेशन में हुआ था. वे बर्मामाइंस स्थित बैरक में रहते थे. गुरुवार को वे शाम चार बजे से रात 12 बजे तक की ड्यूटी में थे. ड्यूटी करने के बाद पोस्ट में उन्होंने हथियार जमा किया और फिर वहां से पैदल ही घर की ओऱ निकल गए. रेलवे ब्रिज पर चढ़ने के वाले सीढ़ी पर सुबह वह गंभीर हालत में मिले. उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है. फिलहाल वे बेहोश है. होश में आने के बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा. गुरुवार की शाम हुजंग चार से रात 12 बजे की ड्यूटी पर कार्यरत थे। ड्यूटी खत्म पैदल ही बर्मामाइंस बैरक के लिए निकले थे लेकिन बैरेक नही पहुंचे। साथियों ने उनकी खोज खबर ली लेकिन उनका पता नहीं चला। लेकिन सुबह उन्हें गंभीर हालत में बर्मामाइंस रोड की ओर जाने वाली सड़क पर सीढ़ियों के पास गिरा हुआ पाया गया। वर्दी में होने के कारण पहले इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. फिर सूचना पाकर आरपीएफ टाटानगर की टीम ने हुजंग को उठा कर रेलवे अस्पताल पहुंचाया। हुजंग के सिर पर लगी गहरी चोट को देखते हुए उन्हें पहले टाटा मोटर्स अस्पताल, फिर यहां से टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया है. लेकिन खबर लिखे जाने तक हुजंग को होश नहीं आया है. हुजंग के चेहरे और सिर पर गहरी चोट लगी है. माना जा रहा है कि उन्हें किसी बड़ी गाड़ी ने टक्कर मारी है. यह आशंका जतायी जा रही है कि चोरों के हमले में वह जवान घायल हुआ होगा. वैसे पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.





