
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदगांव गुदरी सीमा के स्थित कमरोरा व जतरमा जंगल में मंगलवार को अहले सुबह चाईबासा पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादी सदस्यों के बीच मुटभेड़ हुई। वहीं चाईबासा पुलिस की बढ़ती दबिश देख पीएलएफआई उग्रवादी सदस्य बैकफुट पर चले गये। इस दौरान काफी मात्रा में उग्रवादियों का सामान पुलिस ने बरामद किया है। गुदड़ी के कमरोरा जतरमा क्षेत्र के जंगल में मंगलवार सुबह सर्च अभियान पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ की पीएलएफआई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में किसी नक्सली के मारे जाने या फिर पकड़े जाने की सूचना नहीं है। वहीं सुरक्षाबल के सभी जवान भी सुरक्षित हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल से चार बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) कमांडर जीदन गुड़िया, शनिचर सुरीन का दस्ता पहले से मौजूद था। बता दें कि जीदन के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से जीदन की तलाश है। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। जीदन के खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण, पुलिस बल पर हमला आदि जैसे संगीन अपराधिक मामला दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के बंदगांव-गुदड़ी के बॉर्डर पर गुदड़ी के कमरोरा जतरमा क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की संयुक्त टीम सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में पहले से मौजूद पीएलएफआई उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। फिर पुलिस और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख पीएलएफआई नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। नक्सलियों के भागने के बाद पुलिस ने जंगल से गोला-बारुद, चार बाइक, पावर बैंक और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। वहीं जिले के एसपी इंद्रजीत महथा ने इस बारे में बताया कि क्षेत्र में पीएलएफआई नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान पीएलएफआई कमांडर जीदन गुड़िया के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई। वहीं जिलेवासियों व गांव के भोले भाले ग्रामीणों पर अत्यार करने वाले अपराधी या नक्सली व पीएलएफआई उग्रवाद संगठनों की खैर नहीं। इन अपराधियों को सबक सिखाने केलिए और आम जनता की सुरक्षा के लिए 24 घंटा चाईबासा पुलिस है तैयार। साथ ही यह कहा गया की आम जनता को आघात पहूंचाने व अत्याचार करने वाले को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जायेगा। अपरेशन में एएसपी सह पोड़ाहाट चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा और सीआरपीएफ 60 बटालियन के पदाधिकारी राजू डी नायक भी शामिल हैं।

जब्त सामग्री : 1 . 4 मोटर साईकिल ( 1 ) रॉयल इनफिल्ड बुलेट ( 2 ) TVS अपाची ( 3 ) Hero RPremunnsports ( 4 ) Xtreme _ sports . 2 . 7 पिट्ट बैग 3 . 105 जिन्दा गोली 4 . स्मार्ट फोन – 05 , कीपैड फोन – 15 , सीम कार्ड – 16 पीस , फोन चार्जर , पावर बैंक 5 . दवाइयाँ एवं दैनिक उपयोग की समाग्रियाँ 6 . ड्राई फ्रूटस के पैकेट 7 . पॉलीथीन सीट्स 9 . चन्दा रशीद 10 . मैगजीन कवर
टीम : 1 . राजू डी नायक , 2 IC / OPS , CRPF ” 60 ” BN , चक्रधरपुर 2 . नाथू सिंह मीना , सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुपु पदाधिकारी , चक्रधरपुर 3 . विरेन्द्र कुमार सहायक समादेष्टा , CRPF ” 60 ” BN 4 . एमएच सिद्धकी , सहायक समादेष्टा , CRPF ” 60 ” BN 5 . सोहन लाल , थाना प्रभारी बन्दगांव थाना 8 . एस सचिन 7 . अविनाश कुमार 8 . रोहित कुमार परि पुअनि , टेबो थाना 9 . सुबोध सिंह मुण्डा परि पुअनि , बन्दगांव थाना 10 . सत्यम कुमार, परि पुअनि, बन्दगांव थाना 11 . CRPF ” 80 ” BN QAT and BDDS टीम 12 . CRPF.







