शार्प भारत डेस्क : भारतीय समाज में शादी के बाद कपल्स एक दूसरे के साथ ही सोते है. चाहें उनके बीच कितनी भी लड़ाई झगड़े क्यों ना हो जाए वो साथ ही सोते है. वहीं साथ सोने से रोमांटिक पलो को याद करने और एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलता है. एक दूसरे के साथ बेड शेयर करने वाले कपल्स हेल्दी फिजिकल रिलेशनशिप डेवलप करते है. वहीं कुछ कारण वश ऐसा होता है जब कपल्स साथ नहीं सो पाते है. साथ नहीं सोने के कई कारण है. पहला तो कपल्स में किसी एक का देर रात तक जग कर काम करना. वहीं दूसरी ओर कपल्स साथ इसलिए भी नहीं सोते है क्योंकि उनके पार्टनर के खर्राटे से परेशानी होती है. कपल्स में से एक अगर खर्राटा ले रहा हो और दूसरा खर्राटा नहीं लेता है तो उनके लिए साथ सोना बहुत मुश्किल है. वह पूरी रात अपने पार्टनर के खर्राटे के कारण सो नहीं पाते है और नींद पूरी नहीं होने से उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं अगर बच्चा छोटा हो और वह रात में परेशान करता हो, तो भी पार्टनर स्लीप डिवोर्स का सहारा ले सकते यानी अपने पार्टनर से दूर घर में ही किसी अन्य स्थान या अलग-अलग बेडरूम में सो सकते है. स्लीप डिवोर्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
आप भी ले स्लीप डिवोर्स का सहारा- कपल्स के बीच परेशानी हो तो वे स्लीप डिवोर्स का सहारा ले सकते है. वैज्ञानिकों की माने तो स्लीप डिवोर्स का प्रयोग काफी कपल्स ले रहे है. इससे कपल्स के बीच हेल्दी रिलेशन बना रहता है. वहीं कपल्स रात में बेहतर नींद भी पूरा कर सकते है. कहा गया है कि वर्किंग वुमेंन हो या कपल्स सात से आठ घंटा नींद उनके लिए बेहद जरूरी है. वहीं नींद पूरी नहीं होने से स्लीप एप्निया, मूड स्विंग, फोकस की कमी, पर्सनैलिटी में इफेक्ट और व्यवहार में बदलाव जैसे कड़वाहट पैदा हो सकती है. इससे बचने के लिए अच्छा है कि स्लीप डायवोर्स का सहारा लिया जाए. इससे आप बिना डिस्टर्बेंस के अच्छी नींद ले सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए स्लीप डिवोर्स है कारगर- नींद पूरी करने के लिए कपल्स स्लीप डायवोर्स का सहारा ले रहे है. यह डायवोर्स से अधिक कारगर है. वहीं कहा जाता है हेल्दी रिलेशिप के लिए एक ही बेड पर सोना जरूरी नहीं है. कपल एक दूसरे के साथ सोए बिना भी इंटीमेसी बना सकते है. अलग-अलग बिस्तर पर सोने से अच्छी नींद आती है. इससे कपल्स को पर्सनल स्पेस मिलता है.













